Search
Close this search box.

जानें भारत में लॉन्च हुए Realme Buds Air 5 Pro की कीमत और परफॉर्मेंस

टेक अपडेट, रियलमी ने भारत में Realme 11 5G और Realme 11X 5G के साथ दो नए ईयरबड्स लॉन्च किए हैं जिनमें Realme Buds Air 5 और Realme Buds Air 5 Pro शामिल हैं। Realme Buds Air 5 Pro के साथ 50dB का एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन मिलता है। इसके अलावा वॉटर रेसिस्टेंट के लिए इसे IPX5 की रेटिंग मिली है। Realme Buds Air 5 Pro की कीमत 4,999 रुपये रखी गई है और इसकी बिक्री 29 अगस्त से शुरू होगी।Realme Buds Air 5 Pro के साथ ओवल डिजाइन मिलती है। इस बड्स को एस्ट्रल ब्लैक और सनराइज बिंज कलर में उपलब्ध कराया गया है। इसमें नीचे की ओर टाईप-सी पोर्ट है और राइट साइड में पेयरिंग बटन है। Realme Buds Air 5 Pro की फिनिशिंग क्लासी है जो कि शाइन करती है।परफॉरमेंस की बात करें तो इसमें कोएक्सियल डुअल ड्राइवर मिलता है जिसकी साइज 11+6mm है। इसके साथ Hi-Res ऑडियो और LDAC HD Audio कोडेक का सपोर्ट मिलता है। इसके साथ पर्सनलाइज्ड ऑडियो और 360° स्पेशियल ऑडियो इफेक्ट मिलता है।Realme Buds Air 5 Pro के साथ 50dB का एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन मिलता है। इसके अलावा रियलमी का यह बड्स 4000Hz अल्ट्रा वाइड बैंड न्वाइज कैंसिलेशन के साथ आता है। इस बड्स के साथ हेवी बास मिलता है। यदि आपको बास वाले गाने पसंद करते हैं तो Realme Buds Air 5 Pro आपको पसंद आएगा। न्वाइज कैंसिलेशन अच्छा है। पहली बार इस्तेमाल के दौरान ही आपको इसका अहसास हो जाएगा। Realme Buds Air 5 Pro का मुकाबला वनप्लस और नथिंग के बड्स के साथ है।कॉलिंग के लिए Realme Buds Air 5 Pro में 6 माइक्रोफोन मिलते हैं जो कि न्वाइज कैंसिलेशन से लैस हैं। जहां तक बैटरी का सवाल है तो इसमें 40 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है जिसमें चार्जिंग केस की भी बैटरी शामिल है। एक बार फुल चार्ज होने के बाद बड्स की बैटरी लाइफ 7 घंटे की है। यदि आप गेमिंग के शौकीन हैं तो आपको Realme Buds Air 5 Pro के साथ 40ms की सुपर लो लैटेंसी मोड मिलता है। रियलमी का यह बड्स डुअल कनेक्शन के साथ आता है। साथ ही इसमें गूगल फास्ट पेयर भी है

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज