Search
Close this search box.

भुट्टिको अध्यक्ष सत्यप्रकाश ठाकुर को भायी दिव्यांग बच्चों द्वारा बनाई गयी राखियां , बुनकरों ने भी खरीदी

कुल्लू अपडेट, नवचेतना स्पेशल स्कूल कुल्लू और चारु फाउंडेशन के द्वारा दिव्यांग बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है जिसके तहत दिव्यांग बच्चों को राखियां तैयार करने के लिए सामान उपलब्ध करवाया गया था और अब दिव्यांग बच्चों के द्वारा राखियां बनाई गयी है | दिव्यांग बच्चो के द्वारा बनाई गयी राखियों को बेचने के लिए कारसेवा संस्था सहयोग कर रही है जिसके तहत संस्था के द्वारा जिला कुल्लू के सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों से संपर्क साधा जा रहा है | अब शिक्षण संस्थानों के बाद इस अभियान के तहत भुट्टिको के मेन शोरूम में स्टाल लगाया गया जिसमें भुट्टिको के अध्यक्ष सत्यप्रकाश ठाकुर जी ने सबसे पहले राखियां खरीदी उसके बाद अन्य बुनकरों ने भी राखियां खरीदी |वहां मौजूद सभी लोगों को बच्चों द्वारा बनाई गयी राखियां बहुत पसंद आयी | सत्यप्रकाश ठाकुर ने चारु फाउंडेशन और नवचेतना स्पेशल स्कूल के दिव्यांग बच्चों द्वारा बनाई गयी राखियों की तारीफ की पर कहा की बच्चों ने बहुत की सुंदर डिज़ाइन बनाये है और ये दिव्यांग बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बहुत ही सराहनीय कदम है | उन्होने ये भी कहा की वे आगे भी इन बच्चों की मदद करेंगे|

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज