Search
Close this search box.

देखें 26 अगस्त को इन इलाकों में सुबह 10 बजे से 5 बजे तक रहेगी बिजली बंद

कुल्लू अपडेट , सहायक अभियंता विद्युत उप मंडल भुंतर सहायक अभियंता राम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 केवी भुंतर फीडर के जरूरी रखरखाव और पेड़ों के काटने सम्बंधित कार्य के कारण दिनांक 26 अगस्त 2023 को इस फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र मणिकर्ण चौक, छोटी शमशी, तेगू‌बेहड़, अप्पर मौहल, जमोट, सेरीबेहड़, ज्वाला कॉलोनी, गदौरी, पंडितबेहड़, जोयल, बिष्ठबेहड़ और राजा कॉलोनी, के आसपास के सभी इलाकों में प्रातः 10 बजे से 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब रहने पर यह कार्य आगामी दिवस में किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने वहां की स्थानीय जनता से सहयोग की अपील की है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज