कुल्लू अपडेट, बारिशों का दौर एक बार फिर से जारी है | पिछले कुछ समय से भारी बारिश के कारण हिमाचल के कई हिस्सों में लगातार तबाही का मंजर देखने को मिला है।बीती रात को जिला कुल्लू में भारी बारिश हुई है जिसके कारण कई रास्ते बंद हो चुके है ,जिला कुल्लू पुलिस की ओर से जानकारी दी गयी है कि कुल्लू मंडी वाया पंडोह सड़क कई स्थानों पर लैंडस्लाइड के कारण बंद है और कुल्लू मंडी वाया कमांद सड़क लैंडस्लाइड के कारण बंद है.कुल्लू पंडोह चैलचौक ,गोहर सुंदरनगर सड़क भी बंद है.| जिसकी वजह से सब्जियों से लदी हुई गाड़ियां और ट्रक तीन दिन से बजौरा में फंसे हुए है | जिसमें अधिकतर गाड़ियों में गोभी , मटर, टमाटर की फसले है | ट्रक और गाड़ी चालकों का कहना है की सभी सब्जियों में जल्दी खराब होने वाली सब्जी गोभी की है अगर समय पर सब्जी को मंडियों में नहीं पहुँचाया गया तो सारी सब्जी खराब हो जाएगी जिसके कारण ट्रक और जीप चालक काफी परेशान है उन्होने जिला प्रशासन से अपील की है की जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाये ताकि सब्जियां खराब होने से बच सकें |




