हिमाचल अपडेट, पिछले कुछ समय हिमाचल प्रदेश आपदा से निपट रहा है। कई राज्यों ने भी हिमाचल प्रदेश की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया और मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में दान दिया।आज तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के स्टालीन ने भी मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष राहत कोष में 10 करोड़ रूपए की राशि दान की है। इस कार्य के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी ने मुख्यमंत्री एम. के स्टालीनऔर तमिलनाडु सरकार का आभार प्रकट किया है।

Author: Kullu Update
Post Views: 217



