कुल्लू अपडेट ,जिला कुल्लू में लगातार बीते कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है और मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में भी वारिष यूँही ही जारी रह सकती है वही बारिश से एक ओर जहाँ लहसुन , मटर के बोने वाले किसानो को नुकसान झेलना पड़ा है वही लैंडस्लाइड होने से भी कई जगह पर नुकसान हुआ है.फिलहाल यहाँ हम हम आपको जानकारी दे रहे है लगघाटी और महाराजा घाटी की , जहाँ खलाड़ा नाला के नज़दीक सड़क पर बीते बुधवार को चट्टान गिर गयी थी और अब सड़क धंस चुकी है और अब यहाँ से वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से ब्रेक लग चुकी है और लोग पैदल जोखिम उठाकर सड़क क्रॉस करने को मजबूर है वही लोगो ने जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से गुहार लगायी है कि जल्द सड़क को बहाल किया जाएँ।
Author: Kullu Update
Post Views: 115



