Search
Close this search box.

नथान निवासी दो भाई वेद राम,कमलू को कार सेवा दल संस्था ने दी 20 लोहे की चादरें,एक तिरपाल

कुल्लू अपडेट,जिला कुल्लू वेदराम और उनके भाई कमलू राम नथान के रहने वाले हैं। पिछले दिनों बरसात के कारण उनके घर के पास बादल फटने की वजह से इनके चदरों से बने मकान में पत्थर और मालवा आ गया। जिस कारण उनके परिवार का वहां रहना मुश्किल हो गया। कुछ दिन इन दोनों के बड़े भाई मेहर चंद द्वारा कार सेवा दल संस्था से संपर्क किया गया और संस्था द्वारा उन्हें कार्यालय में मिलने के लिए बुलाया गया। उन्होंने संस्था के सेवादारों को बताया कि उनके दोनों भाई घर में दरारें, पथर और मलवा आने की वजह से तारपाल के नीचे डेरा बना कर रह रहे हैं। परिवार में छोटे- छोटे बच्चे भी है, जिनका रहना मुश्किल हो रहा है। फिर उन्होंने जैसे तैसे पुरानी चादरों को इकट्ठा करके फिलहाल रहने के लिए शेड सा बनाया हुआ है। उन चदरों से भी पानी टपकता है। संस्था के सेवादारों द्वारा उनकी समस्या को कार्यवाही में डाला गया, और अब कार सेवा दल संस्था द्वारा इन्हें 20 चदरें और एक तारपाल दी गई। ताकि वह अपने और अपने परिवार लिए रहने लायक शेड बना सके। इसने नेक कार्य में संस्था के अध्यक्ष मनदीप सिंह ,राम प्रसाद शर्मा, सदस्य रामनारायण ,जगदीश कुमार उपस्थित रहे।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज