Search
Close this search box.

कुल्लू से मंडी जाने वाले सभी रास्ते बंद , पेट्रोल पम्पों में फिर से छाया सन्नाटा

कुल्लू अपडेट , जिला कुल्लू में बीते कुछ दिनों से भारी बारिश के कारण रास्ते बंद हो चुके है | एक बार फिर से पेट्रोल और डीजल की कमी के कारण लोगो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है | तेल के टैंकर फिर से रास्ते बंद होने के कारण मंडी में फंसे हुए है जिसके कारण कुल्लू के सभी पेट्रोल पंपो शास्त्रीनगर , अखाडा बाजार , रामशिला ,भुंतर , शमशी , पतलीकूहल , मनाली में लोगों को पेट्रोल डीजल नहीं मिल रहा है | कुल्लू से मंडी जाने वाले सभी रास्ते बंद है जिसके कारण कुल्लू का सम्पर्क एक बार फिर से मंडी व् अन्य जिलों से कट चुका है जिसके कारण एक बार फिर से कुल्लू मनाली में पेट्रोल और डीजल की कमी का खतरा मंडरा रहा है |

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज