Search
Close this search box.

सिटी अस्पताल ढालपुर के डॉक्टर्स और स्टाफ नर्सों ने खूब खरीदी दिव्यांग बच्चों द्वारा बनाई गई राखि

कुल्लू अपडेट, नवचेतना स्पेशल स्कूल कुल्लू और चारु फाउंडेशन के द्वारा दिव्यांग बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है जिसके तहत दिव्यांग बच्चों को राखियां तैयार करने के लिए सामान उपलब्ध करवाया गया था और अब दिव्यांग बच्चों के द्वारा राखियां बनाई गयी है | दिव्यांग बच्चो के द्वारा बनाई गयी राखियों को बेचने के लिए कारसेवा संस्था सहयोग कर रही है जिसके तहत संस्था के द्वारा जिला कुल्लू के सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों से संपर्क साधा जा रहा है | अब शिक्षण संस्थानों के बाद इस अभियान को सिटी अस्पताल का भी समर्थन मिला है | सिटी अस्पताल ढालपुर में स्टाल लगाया गया जहां डॉक्टर्स , नर्सों और अन्य मेडिकल स्टाफ ने दिव्यांग बच्चों द्वारा बनाई गयी राखियां खरीदी

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज