कुल्लू अपडेट, 108 एम्बुलेंस पूरे प्रदेश में लोगों की सेवा में अहम भूमिका निभा रही है| इसी कड़ी में जिला कुल्लू के साथ लगते सेऊबाग में 108 एम्बुलेंस में महिला का सफल प्रसव करवाया गया | आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें की गाहर गांव की रहने वाली ममता देवी पत्नी सोनू ने सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर एम्बुलेंस में ही बच्चे को जन्म दिया | EMT सीता ओर पायलट देशराज ने महिला का सफल प्रसव करवाया | महिला के परिवार वालों ने 108 एम्बुलेंस के कर्मचारियों का धन्यवाद किया और कहा की बरसात के मौसम में भी 108 के कर्मचारी अच्छा काम कर रहे है |कुल्लू जिला में 2023 के इस बरसात के मौसम जुलाई और अगस्त में 11 सफल प्रसव 108 एम्बुलेंस में करवाये गए है ।

Author: Kullu Update
Post Views: 1,171



