Search
Close this search box.

मंडी पुलिस ने बताया आखिर क्यों कुल्लू से मंडी जाने वाले तीनो रास्ते हैं बंद

कुल्लू अपडेट, जिला कुल्लू में बीते कुछ दिनों से आपदा के कारण भयंकर तबाही हुई है जिसके कारण कुल्लू का सम्पर्क बार बार अन्य जिलों से कट गया | पिछले 3 दिन से हुई भयंकर बारिश के बाद एक बार फिर से जिला कुल्लू का सम्पर्क मंडी व् अन्य जिलों से पुरी तरह कट चुका है | कुल्लू से मंडी जाने वाले रास्ते जगह जगह लैंडस्लैड के कारण बंद हैं | मंडी पुलिस द्वारा जानकारी दी गई है जिसमें उन्होने बताया है की कुल्लू से मंडी वाया कमांद मार्ग सब तरह के वाहनों के लिए टिहरी और कनोई के पास लैंडस्लाइड के कारण बंद है | वहीं दूसरी ओर कुल्लू से पंडोह के लिए पंडोह डैम के पास से जो वैकल्पिक मार्ग बनाया था वह भी जगह जगह से टूट चुका है और कैंची मोड़ व् अन्य जगहों पर हणोगी मंदिर तक लैंडस्लाइड होने के कारण बंद है | कुल्लू से मंडी वाया चैलचौक सड़क मार्ग भी जगह जगह लैंडस्लाइड होने के कारण बंद है | कुल्लू पुलिस और जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है की वे बिना वजह यात्रा ना करें और अपने घर पर ही सुरक्षित रहे |

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज