Search
Close this search box.

तीर्थन घाटी के युवा मनी राम का इतिहास विषय में सहायक प्रोफेसर के लिए हुआ चयन

कुल्लू अपडेट ,हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित कॉलेज कैडर के लिए सहायक प्रोफेसरों ( इतिहास विषय)  के अंतिम परिणाम में आज बंजार विकास खण्ड की दुर्गम ग्राम पंचायत तुंग के बिहाली गाँव के युवा मनी राम का चयन इतिहास विषय में  सहायक प्रोफेसर के लिया हुआ है जिससे कि घाटी और परिवार में खुशी का माहौल है। मूलत तुंग ग्राम पंचायत के नाईणी गाँव के निवासी श्री बलवंत सिंह जी के होनहार पुत्र मनी राम के चयन की खबर जैसे ही  गाँव में पहुँची तो उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।इनके चयन से इनके परिवार और नाते रिश्तेदार ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण क्षेत्र के निवासी  खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। चार भाई बहनों में सबसे छोटे होने के कारण मनी राम जी बचपन से ही परिवार के लाडले रहे हैं। और बचपन से पढ़ाई में मेहनती, लगनशील, परिश्रमवान व होनहार होने के साथ साथ ही मनी राम अन्य कार्यों में भी अग्रिणी रहे हैं। प्राथमिक शिक्षा गाँव के स्कूल से पूर्ण करने के पश्चात आगे की पढ़ाई मनी राम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुशैणी से की है यहाँ भी हमेशा वो कक्षा में प्रथम रहे हैं। आगे की पढ़ाई इन्होंने राजकीय महाविद्यालय बंजार से पूर्ण की है। अभी ये हिमाचल विश्विद्यालय शिमला से इतिहास विषय में पी एच डी कर रहे हैं। इनके चयन से क्षेत्र के युवाओं में एक नयाँ जोश देखने को मिल रहा है। हर कोई इनके प्रयासों और इनकी मेहनत, परिश्रम की मिसाल अपने बच्चों को दे रहे हैं।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज