Search
Close this search box.

आइये जानें कुल्लू से मंडी सड़क मार्ग के ताज़ा हालात कुल्लू पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

कुल्लू अपडेट, उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग और कुल्लू पुलिस द्वारा जानकारी दी गई कि कुल्लू से मंडी वाया पंडोह कैंची मोड़ के पास जो वैकल्पिक सड़क बनाई गयी थी वहां से अब वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गयी है सबसे पहले पंडोह से कुल्लू की तरफ को वाहन भेजें जाएंगे | 1000 गाड़ियां अभी लाइन में है जिनमें से अभी केवल 200 गाड़ियों को ही पंडोह से कुल्लू की तरफ भेजा जाएगा | उसके बाद ओट से पंडोह की तरफ को वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी जाएगी | पंडोह से कुल्लू की तरफ आने वाली गाड़ियों की रफ़्तार अभी भी थोड़ी धीमी है क्यूंकि सड़क की हालत बारिश क कारण थोड़ी खराब है | कुल्लू से मंडी वाया कमांद सड़क मार्ग अभी भी बंद है क्यूंकि टिहरी , कनोज और अन्य जगह पर लैंडस्लाइड हुआ है | जिला प्रशासन ने कहा है की जल्द ही इस मार्ग को भी यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा | कुल्लू से मंडी वाया चैलचौक रोड भी हलके वाहनों के लिए खुल चुका है | उपायुक्त कुल्लू और कुल्लू पुलिस के द्वारा लोगो से अपील कि गयी है की अभी भी बहुत से लोग दोनों ओर फंसे हुए है इसलिए केवल जरूरी होने पर ही यात्रा करें अन्यथा अपने अपने घरों में सुरक्षित रहें |

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज