Search
Close this search box.

नहीं होगी परेशानी , कुल्लू और मंडी पुलिस को मिलेंगे 50-50 अतिरिक्त पुलिस कांस्टेबल -सुन्दर सिंह ठाकुर

कुल्लू अपडेट , पिछले 3 दिनो से कुल्लू से मंडी जाने वाले सभी रास्ते बंद होने के कारण कई लोग दोनों तरफ फंसे हुए थे जिसमें तेल के टैंकर , सब्जी की गाड़ियां भी शामिल थी | आज सीपीएस सुन्दर सिंह ठाकुर ने पंडोह में बने हुए वैकल्पिक मार्ग का दौरा किया | प्रेस वार्ता में उन्होने कहा की पिछले दिनों 23 तारिक को लगभग यहां पर बादल फटा था जिसका बहुत ही विकराल रूप था । आपने देखा होगा विडियोज में उसके बाद यहां पर डर का माहौल था पंडोह डैम से लेकर हनोगी माता की सुरंग तक । देखिए यहां कुछ रास्ता पीडब्ल्यूडी के अंडर है और कुछ नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अंडर था । हमें अभी पता लगा ये जो रास्ता था पीडब्ल्यूडी का है डैम तक और डैम से आगे जो टनल तक रास्ता है वो नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अंडर है । कुछ दिक्कतें आ गई थी जिसके कारण रास्ता बंद था लेकिन अभी में आपके माध्यम से ये जानकारी देना चाहता हूं की यहां पर डीसी मंडी भी है, डीसी कुल्लू भी है , चीफ इंजीनियर साहब यहां पर है जो यहां पर दिक्कत आ रही थी की यहां पर पुलिस का भी बल कम था अभी डीजीपी जी से बात हुई है हमारी कुंडू साहब से उन्होंने कहा की 50 अतिरिक्त फोर्स मंडी के लिए देंगे और 50 अतिरिक्त फोर्स कुल्लू के लिए देंगे । कल माननीय मुख्यमंत्री जी जब आनी आए थे तो उन्होंने हमें निर्देश दिए की आप तुरंत जाइए और कुछ ट्रैफिक आनी की तरफ मोड़ा गया और रात को कुछ यहां से ट्रैफिक मंडी की तरफ निकाला गया । लेकिन अभी मुझे खुशी है की यहां पर आज मौसम ने साथ दिया है और उसके साथ में ट्रैफिक सुचारू अभी डीजल की गाड़ियां भी निकल जाएंगी , एलपीजी की गाड़ियां भी निकल जाएंगी । कुल्लू और लाहुल में किसी को पैनिक करने की जरूरत नही है तेल भी आ रहा है और जो यहां पर गाड़ियां रुकी पडी थी 3 दिन से उनकी आवाजाही भी शुरू हो गई है और हमें उम्मीद है की आज सारी चीज़ें ठीक हो जाएगी कुल्लू प्रशासन और मंडी प्रशासन के बीच में तालमेल बैठ गया है और अतिरिक पुलिस बल भी यहां पर आ जाएगा ।पीडब्ल्यूडी विभाग के लोग भी काम कर रहे है और में ये बात जानता हूं की सभी लोग दिन रात काम कर रहे है

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज