कुल्लू अपडेट , आज आश बाल विकास केंद्र कुल्लू में आश अभिभावक संघ का सालाना अधिवेशन संपन्न हुआ ।जिसमें बीते वर्ष की उपलब्धियों और चुनौतियों पर प्रकाश डाला गया अधिवेशन की अध्यक्षता श्रीमती शीला ठाकुर अध्यक्ष 2022- 2023 ने की बैठक की शुरुआत में आश बाल विकास केंद्र के समाजसेविका धनेश्वरी द्वारा आइस ब्रेकिंग गतिविधि के माध्यम से सभी का ध्यान एकत्रित किया उसके पश्चात बीते वर्ष की उपलब्धियों और चुनौतियों पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई ।मनोनीत सदस्य एवं कार्यक्रम प्रबंधक बीजू हिमदल ने जानकारी देते हुए बताया की आश अभिभावक समूह दिव्यांग बच्चों के चहुमुखी विकास के लिए कार्य करता है और हर साल नई कार्यकारिणी का गठन किया जाता है । साम्फिया फाउंडेशन के आश अभिभावक समूह का आज साधारण अधिवेशन के साथ साथ वर्ष 2023 –24 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया इस कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से श्री राकेश उपाध्याय जी को अध्यक्ष, श्रीमती कंचन को उपाध्यक्ष ,श्री जसमीत सिंह को सचिव, श्रीमती शीला ठाकुर को कैशियर एवं डॉ श्रुति भारद्वाज को समूह का प्रतिनिधि चुना गया ।
नवनियुक्त अध्यक्ष श्री राकेश उपाध्याय जी ने अपने संबोधन में नई जिम्मेदारी को सहर्षता से स्वीकार करते हुए कहा कि वह दिव्यांग बच्चों के विकास के लिए हर संभव कार्य करने के लिए तत्पर रहेंगे, इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि राज्य सरकार व केंद्र सरकार की तरफ से जो भी व्यवस्था व योजनाओं का प्रावधान किया गया है उन सभी को हर दिव्यांग जन तक पहुंचाने का भी आज अभिभावक समूह का मुख्य कार्य रहेगा । इस अधिवेशन में अभिभावक संघ की तरफ से श्री मति नीलम,रमना शीला,रोहित, दालचंद,दीपा,जसमीत सिंह,सूरज,सुषमा,उर्मिला,शालिनी सूद, शेर सिंह, श्याम लाल, नीमी देवी,नगमा,अर्चना,शिवानी,सनम, नोमी राम,वंदना,संजीव नेगी, लतू ठाकुर, नरवीर नेगी, प्रवीन ठाकुर मौजूद रहे,तथा आश बाल विकास केंद्र की ओर से निदेशक डा.श्रुति भारद्वाज ,कार्यक्रम प्रबंधक बीजू हिमदल, डा .आर्या, डा.गौतम, डा. अनु बाला,शिवाली,हेमा,निशा,सीता ,धनेश्वरी ठाकुर,रीना , पुष्पा,मनु, सनी आदि मौजूद रहे।




