कुल्लू अपडेट, हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित कॉलेज कैडर के लिए सहायक प्रोफेसरों ( इतिहास विषय) के अंतिम परिणाम में आज पार्वती घाटी के युवा युवराज ठाकुर का चयन इतिहास विषय में सहायक प्रोफेसर के लिया हुआ है, जिससे कि घाटी और परिवार में खुशी का माहौल है। पार्वती घाटी के चौंग गांव निवासी पिता मणि राम व माता तारा देवी के पुत्र युवराज ठाकुर के चयन की खबर जैसे ही गाँव में पहुँची तो उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। इनके चयन से इनके परिवार और नाते रिश्तेदार ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण क्षेत्र के निवासी खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। युवराज ठाकुर ने कहा कि उन्होंने अपनी प्रारंभिक स्कूली शिक्षा राजकीय प्राथमिक पाठशाला चौंग से की है और अपनी आगे की शिक्षा उन्होंने राजकीय वरिष्ठ प्राथमिक पाठशाला सैंज से की है। उन्होंने कहा कि उन्होंने हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित कॉलेज कैडर के लिए सहायक प्रोफेसर का पेपर पहली बार में ही क्लियर किया है। उन्होंने कहा कि इस पेपर के लिए उन्होंने लाइब्रेरी और अपने रूम में बैठ के रोजाना 6 घंटे तैयारी की है। साथ ही अन्य युवाओं को जो ऐसी ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए उन्होंने कहा कि वे लगातार मेहनत करते रहे और रूटीन में पढ़ाई करते रहे क्योंकि मेहनत का फल जरूर मिलता है।



