Search
Close this search box.

25-08-2023 से बढ़ाकर 31-08-2023 तक की गई जवाहर नवोदय विद्यालय बन्दरोल में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि

कुल्लू अपडेट, जवाहर नवोदय विद्यालय बन्दरोल के प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने जानकारी दी कि जिला कुल्लू के सभी अभिभावकों, जिनके बच्चे कक्षा पाँचवी (5th) में अध्ययनरत है को सूचित किया जाता है कि जवाहर नवोदय विद्यालय बन्दरोल, जिला- कुल्लू में कक्षा छठी (6th) में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 25-08-2023 से बढ़ाकर 31-08-2023 तक कर दी गई है।अभिभावक वेबपोर्टल https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs व वेबसाईट www.navodaya.gov.in के माध्यम से उक्त विस्तारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं। इसके इलावा यदि किसी अभिभावक द्वारा बच्चे का लिंग (पुरुष/महिला), श्रेणी (सामान्य/ओबीसी/एससी/एसटी), क्षेत्र (ग्रामीण/शहरी), विकलांगता या अंग्रेजी माध्यम गलत भरी गई है को वह 31-08-2023 के बाद दो दिन के अंदर दिनांक 02-09-2023 तक उस त्रुटि को ठीक कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय कुल्लू के कार्यालय में व्यक्तिगत या फोन न. 9418538510 पर संपर्क कर सकते हैं।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज