Search
Close this search box.

हो गयी वाहनों की आवाजाही शरू , जानें क्या है कुल्लू से मंडी सड़क मार्ग की समयसारणी

कुल्लू अपडेट, उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग और कुल्लू पुलिस द्वारा जानकारी दी गई कि कुल्लू से मंडी वाया पंडोह कैंची मोड़ के पास जो वैकल्पिक सड़क बनाई गयी थी वहां से अब वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गयी है सबसे पहले 12 :00AM से लेकर 10 :00 AM तक पंडोह से कुल्लू की तरफ को वाहन भेजा जाएगा | उसके बाद 12 :00 PM से लेकर रात को 10 :00 PM तक कुल्लू से पंडोह की तरफ को वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी जाएगी | पंडोह से कुल्लू की तरफ आने वाली गाड़ियों की रफ़्तार अभी भी थोड़ी धीमी है क्यूंकि सड़क की हालत बारिश क कारण थोड़ी खराब है | कुल्लू से मंडी वाया कमांद सड़क मार्ग पर भी वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गयी है | यह मार्ग अभी सिर्फ हल्के वाहनों को लिए खुला है | कुल्लू से मंडी वाया चैलचौक भी हल्के वाहनों के लिए खुल चुका है | उपायुक्त कुल्लू और कुल्लू पुलिस के द्वारा लोगो से अपील कि गयी है की अभी भी बहुत से लोग दोनों ओर फंसे हुए है इसलिए केवल जरूरी होने पर ही यात्रा करें अन्यथा अपने अपने घरों में सुरक्षित रहें |

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज