कुल्लू अपडेट, कुल्लू पुलिस लगातार नशा माफिया के खिलाफ अभियान छेड़ रही है जिसके तहत आज थाना बंजार के अन्तर्गत पुलिस ने फागु पुल, थाटीबीड़ रोड़ पर नाकाबन्दी के दौरान एक स्कूटी (HP34 C 5569) की नियमानुसार तलाशी ली तो चालक 28 वर्षीय राम कृष्ण पुत्र ठाकुर दास निवासी बेलना डाकघर चांदपुर ज़िला बिलासपुर के कब्जा से 714 ग्राम चरस बरामद किया है। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने कहा कि आरोपी के विरुद्ध थाना बंजार में मादक पदार्थ अधीनियम के तहत अभियोग दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को आज अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमान्ड हासिल किया जाएगा। इस मामले में आगामीअन्वेषण जारी है।
Author: Kullu Update
Post Views: 48



