Search
Close this search box.

सीपीएस सुन्दर ठाकुर ने किया आपदा प्रभावित पंचायत बरशैणी का दौरा

कुल्लू अपडेट,मुख्य संसदीय सचिव ऊर्जा, पर्यटन,वन व परिवहन सुंदर सिंह ठाकुर ने आज आपदा प्रभावित ग्राम पंचायत बरशेणी का दौरा किया तथा आपदा प्रभावित लोगों से मिलकर उनके दुख दर्द को साझा किया।सीपीएस ने कहा कि आपदा की इस दुखद घड़ी मैं प्रदेश सरकार आपदा प्रभावितों के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ी है। आपदा प्रभावितो को हर सम्भव सहायता प्रदान की जा रही हैं।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आपदा राहत नियमो में संशोधन कर आपदा राहत राशि मे 20 गुणा बढ़ोतरी की है।उन्होंने कहा कि भूस्खलन के कारण अबरुद्ध हुए सम्पर्क मार्गो को खोलने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।जहां पुल बाढ़ में बह गये वहॉ बेली ब्रिज लगाए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि भारी बारिश से लोगो के खेतों को भारी नुक़सान हुआ है इसकी मरमत के लिए मनरेगा के माध्यम से करवाई जा रही है।
जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार ,जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष किशन ठाकुर, पार्षद भूपेंद्र शर्मा ,करतार सिंह गुलेरिया फ्रूट ग्रोवर संगठन के अध्यक्ष और यशपाल ठाकुर खुशी राम ,परवीन ठाकुर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश ठाकुर रामकृष्ण,सेना पाल शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व अन्य उपस्थित थे।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज