Search
Close this search box.

बस्तोरी,क्लाथ,लंकाबेकर,रूआड़ु में आपदा से बेघर हुए लोगो की कारसेवा ने की मदद

कुल्लू अपडेट , बीते महीने भारी बारिश और बाढ़ के कारण बहुत से परिवार बेघर हो गए। उनमें से बहुत परिवार ऐसे हैं, जिनके घरों में दरारें आ चुकी है, कुछ लोगों के घरों में मलवा और कुछ लोगों के घर में डंगा गिर चुका है। उनमें से कुछ ऐसे भी लोग हैं, जिनके घरों के नीचे से जमीन खिसक चुकी है। इन लोगों के घर अब रहने लाइक नहीं रहे हैं। घर कभी भी गिर सकते हैं। पिछले कुछ महीने से आपदा पीड़ित यह बेघर लोग लगातार कार सेवा दल संस्था के कार्यालय में रोजाना अपनी समस्याएं लेकर आ रहे हैं। जिनके घर के साथ सामान भी बह गया है।अभी बाढ़ पीड़ित परिवारों में से संस्था द्वारा 5 परिवारों को गुरुद्वारा सिंह सभा कुल्लू में बुलाया गया। वहां पर इन परिवारों को घर की जरूरत का सामान व राशन बांटा गया। प्रभावित परिवारों में से रेवती देवी w/o बादर सिंह गाँव बस्तोरी, कांता देवी w/o मेहर चंद गाँव क्लाथ, आशा देवी गाँव लंकाबेकर, हेमा देवी w/o बुधि सिंह गाँव लंकाबेकर, कर्म सिंह d/o मन्या राम रुआड़ू से परिवार शामिल रहे। कार सेवा दल संस्था जनता के सहयोग से घरेलू सामान की किट बनाकर प्रभावित परिवारों को देती है। इन किटों में बड़ा ट्रक, गैस चूल्हा, गद्दे, रज़ाइयाँ, तकिया, कंबल, छतरी, राशन बॉक्स, चप्पल 3-3 जोड़ी, हॉट केस व राशन वाटर कूलर, गरम सूट, जैकेट , कुकर, बर्तन किट, चटाई इत्यादि सम्मान शामिल होता है।इस नेक कार्य में कार सेवा दल संस्था के आजीवन सदस्य कुलदीप सूद व अन्य सदस्य मौजूद रहे ।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज