कुल्लू अपडेट, मनिकर्ण घाटी की धार्मिक स्थली में विराजमान जगतजन्नी माँ पार्वती 30 अगस्त 2023 को जिया संगम में पधार रही है | रात्रि ठहराव के उपरान्त 31 अगस्त सुबह जिया संगम में माता अपने हरियानो के साथ शाही स्नान की डुबकी लगाएगी । उसके उपरांत विधिवत पूजापाठ होगा और दोपहर को माता के लिए ब्रहभोज भी रखा गया है । माता के आगमन की सुचना मिलते ही जिया के ग्रामीणों में खुशी की लहर है। रविवार को ग्रामीणों ने संगम स्थल में साफ सफाई की ताकि माता के साथ आए हरियानो को कोई दिक्क्त ना हो और वे वहां अच्छे से रह सकें |

Author: Kullu Update
Post Views: 2,363



