कुल्लू अपडेट,कुल्लू-मण्डी वाया पडोंह यातायात के लिए बहाल हो गया है। लेकिन सड़क की स्थिति और वाहनों की अधिक संख्या के कारण इस सड़क पर वाहनों की आवाजाही एक समय एक तरफा ही की गई है । पंडोह से कुल्लू की तरफ वाहनों को भेजने का समयः- 12:00 AM TO 10:00 AM है | ओट/कुल्लू की तरफ से वाहनों को भेजने का समयः- 12:00 PM TO 10:00 PM है | इस समय पंडोह से कुल्लू की तरफ आने वाले वाहनों को रोक दिया गया है और दोपहर 12 बजे के बाद ओट/कुल्लू से वाहनों को पंडोह की तरफ भेजना शुरु कर दिया जाएगा है ।कुल्लू-मण्डी वाया कमांद सड़क छोटे वाहनों के लिए बहाल हो गई है। लेकिन सड़क की स्थिति बेहतर न होने के कारण इस मार्ग से केबल छोटे और खाली वाहनों को ही दोनों ओर भेजा जा रहा है । कुल्लू से मंडी वाया चैलचौक भी हल्के वाहनों के लिए खुल चुका है | उपायुक्त कुल्लू और कुल्लू पुलिस के द्वारा लोगो से अपील कि गयी है की अभी भी बहुत से लोग दोनों ओर फंसे हुए है इसलिए केवल जरूरी होने पर ही यात्रा करें अन्यथा अपने अपने घरों में सुरक्षित रहें |




