कुल्लू अपडेट, खराहल घाटी के आराध्य देवता बिजली महादेव मणिकर्ण में शाही स्नान के लिए आज रवाना होंगे। बिजली महादेव आज लाव-लश्कर के साथ कशावरी फाटी में आने वाले भ्रैंण गांव से प्रस्थान करेंगे। देवता के शाही स्नान को लेकर हारियानों में खुशी की लहर है। खराहल और कशावरी फाटी के हारियान देवता के साथ शाही स्नान यात्रा में शामिल होंगे। 31 अगस्त की सुबह देवता बिजली महादेव देवविधि से शाही स्नान करेंगे। इसके साथ ही सैकड़ों श्रद्धालु भी आस्था की डुबकी लगाएंगे। देवता के शाही स्नान के संबंध में हारियानों को सूचित किया गया है। देवता बिजली महादेव 28 अगस्त की शाम जरी पहुंचेंगे। जरी में रात्रि विश्राम के बाद 29 अगस्त को देवता मणिकर्ण पहुंचेंगे। देवता 30 अगस्त को मणिकर्ण स्थित श्रीरामचंद्र मंदिर जाएंगे। यहां पर देव परंपरा का निर्वहन होगा। कारदार विनेंद्र जंबाल ने कहा कि देवता बिजली महादेव सुबह 10 बजे शाही स्नान मणिकर्ण के लिए प्रस्थान करेंगे। खराहल एवं कशावरी फाटी के हारियानों से आग्रह किया गया है वे भ्रैंण गांव में पहुंचकर देवता की तीर्थयात्रा में शामिल हों।




