कुल्लू अपडेट, महिंद्रा शोरूम ने जिया में बोलेरो मैक्स पिकअप एचडी 2000 किलोग्राम क्षमता वाली अवतार लांच की। वंही इस अवसर पर मौजूद ट्रांसपोर्टर ने अपने विचार रखे। वहां उपस्थित रोशन लाल ने कहा कि महिंद्रा गाड़ी बहुत अच्छी है, ये 10 फुट लंबी है। आज तक भी इनकी गाड़ियां बहुत अच्छी रही है और आगे भी रहेंगी। वंही राल्हा के परम देव ने महिंद्रा कंपनी को नई जीप अवतार के लॉन्च पर बहुत-बहुत बधाइयां दी। उन्होंने कहा कि यह गाड़ी बहुत अच्छी है और 20 क्विंटल की क्षमता वाली बहुत अच्छी गाड़ी है। उन्होंने कहा कि सभी ट्रांसपोर्टर भाइयों के लिए यही सुझाव है कि सभी लोग ये गाडी ज़रूर ख़रीदे। सबसे ज्यादा फायदा इस जीप का किसान भाईयों को है। जितने भी किसान भाई है मौसमी सब्जियां उगाते हैं और छोटे किसान भाइयों को यह समस्या होती है कि उनको बड़े ट्रकों में माल भरने के लिए तीन चार लोगों को मिलजुलकर ट्रक पूरा करना पड़ता है। इससे उनको अपना माल सब्जी मंडी में तक पहुँचाने में समस्या आती है। उनकी इस समस्या के समाधान के लिए यह गाड़ी बहुत अच्छी है इससे सभी किसान भाई अच्छा-खासा मुनाफा कमा सकते हैं। वंही कर्ण सिंह ठाकुर ने कहा कि पहले जो गाड़ियां थी वह 10 क्विंटल पास थी और अब जो गाड़ी महिंद्रा ने अवतार नाम से लांच की है वह 20 क्विंटल पास है और इसमें 25 क्विंटल तक माल आप ले जा सकते हैं। इसमें बैठने के लिए भी काफी जगह है और जिनका सब्जियों का कारोबार है उनके लिए यह गाड़ी बहुत अच्छी है। मैं महिंद्रा से 20-25 साल से जुड़ा हुआ हूं इनकी गाड़ियाँ बहुत अच्छी होती है।
Author: Kullu Update
Post Views: 45



