Search
Close this search box.

केडी स्टार स्कूल बाशिंग के बच्चों ने खूब खरीदी दिव्यांग बच्चों द्वारा बनाई गयी राखियां

कुल्लूअपडेट, नवचेतना स्पेशल स्कूल कुल्लू और चारु फाउंडेशन के द्वारा दिव्यांग बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है जिसके तहत दिव्यांग बच्चों को राखियां तैयार करने के लिए सामान उपलब्ध करवाया गया था और अब दिव्यांग बच्चों के द्वारा राखियां बनाई गयी है | दिव्यांग बच्चो के द्वारा बनाई गयी राखियों को बेचने के लिए कारसेवा संस्था सहयोग कर रही है जिसके तहत संस्था के द्वारा जिला कुल्लू के सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों से संपर्क साधा जा रहा है और ये अभियान आज भी जारी रहा जिसमें संस्था द्वारा के डी स्टार स्कूल बाशिंग में स्टाल लगाया गया इसमें कार सेवा दल की महिला विंग की सदस्यो ने भी सहयोग किया | आज लगभग 3740 रूपये की राखियां बिकी |

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज