कुल्लू अपडेट, नवचेतना स्पेशल स्कूल कुल्लू और चारु फाउंडेशन के द्वारा दिव्यांग बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है जिसके तहत दिव्यांग बच्चों को राखियां तैयार करने के लिए सामान उपलब्ध करवाया गया था और अब दिव्यांग बच्चों के द्वारा राखियां बनाई गयी है | दिव्यांग बच्चो के द्वारा बनाई गयी राखियों को बेचने के लिए कारसेवा संस्था सहयोग कर रही है जिसके तहत संस्था के द्वारा जिला कुल्लू के सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों से संपर्क साधा जा रहा है और ये अभियान आज भी जारी रहा जिसमें संस्था द्वारा लॉरेल स्कूल कुल्लू में स्टाल लगाया गया इसमें कार सेवा दल की महिला विंग की सदस्यो ने भी सहयोग किया | आज लगभग 4580 रूपये की राखियां बिकी | साथ ही साथ लॉरेल स्कूल के प्रधानाचार्य ने चारु फाउंडेशन और नवचेतना स्पेशल स्कूल के नेक कार्य को देखते हुए 2000 रूपये की राशि दान दी




