कुल्लू अपडेट, भुंतर से सटे हाथीथान में एनएचआई द्वारा कुछ लोगों की भूमि अधिग्रहित कर ली गयी थी | जिसका 1 साल होने पर भी मुआवजा नहीं मिला था| अब इसी के चलते प्रभावित लोगों का प्रतिनिधि मंडल उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग से मिले वहीं स्थानीय निवासी कर्ण देव बोध ने कहा की 5–08–2022 को एनएचआई द्वारा हमारी भूमि अधिग्रहण करने का हमें नोटिस दिया गया था लेकिन उसके परिणाम स्वरूप आज लगभग 1 साल होने को आया और अभी तक हमें कोई परिणाम नहीं मिला। इस समस्या को लेकर हम उपायुक्त महोदय के पास 3 या 4 बार आ चुके है और हमने हमेशा अपनी फरियाद उपायुक्त महोदय के समक्ष सुनाई लेकिन फिर भी कोई परिणाम नहीं मिला। इस एनएचआई वालों के कारण हर बारिश में हमारे घरों में पानी घुस रहा है दरारें पड़ रही है और में इन एनएचआई वालों से कहना चाहता हूं की जमीन हमारी घर हमारा फिर भी राज तुम लोग चलाते हो अगर तुम्हें हमारी जमीनें चाहिए तो स्पष्टीकरण कीजिए अगर नही चाहिए तो हमें नोटिस दीजिए ताकि हम अपनी जमीन पर कुछ भी निर्माण करें लेकिन इस तरह हमें मझधार में ना फंसाएं अब हम मानसिक रूप से प्रताड़ित हो चुके है अब हमें किसी भी हाल में इसका सॉल्यूशन चाहिए वरना मंगलवार से किसी भी हालत में आमरण अनशन पर बैठेंगे जो होगा देखा जाएगा |




