कुल्लू अपडेट ,शिमला ऑटो मोबाइल प्राइवेट लिमिटेड जिया में महिंद्रा बोलैरो मैक्स पिक-अप एचडी लॉन्च की गई। लांचिंग समारोह में, फर्म देव ट्रांसपोर्टर , डॉ. ओपी सिंह, संजीव कुमार प्रधान जिया पंचायत, कर्ण सिंह ठाकुर पार्षद व पूर्व प्रधान नगर पंचायत भुंतर, जीप यूनियन कुल्लू के प्रधान फते सिंह, जीप यूनियन भुंतर के प्रधान रोशन लाल विशेष रूप से उपस्थित रहे । केक काटकर महिंद्रा बोलैरो मैक्स पिक-अप एचडी बीएस 6.2 को लॉच किया गया । ब्रांच मैनेजर अनिल अत्री, सेल मैनेजर निशान शर्मा, कमर्शियल सेल मैनेजर रवि कांत, सर्विस मैनेजर राकेश गुलेरिया, सहित तमाम स्टाफ उपस्थित रहें। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने पॉपुलर कॉमर्शियल वीइकल बोलेरो मैक्स पिक-अप बीएस 6. 2 को अपडेट कर लॉन्च कर दिया है। बोलेरो मैक्स पिक-अप एच डी की एक्स शोरूम कीमत 9.47 लाख रुपये से शुरू होकर 10.68 लाख रुपये तक जाती है। सिटी की रेज 7.85 से 8.64 तक है बोलेरो मैक्स पिक-अप का एक सिटी सीएनजी वेरिएंट भी है, इस पिक-अप ट्रक को आई मैक्स टेक्नोलॉजी से जोड़ा गया है ।



