कुल्लू अपडेट , पेड़ों की महत्वता से तो हम सब लोग भली भांति अवगत है | पर्यावरण को बचने के लिए पेड़ लगाना बहुत ही जरुरी है |आजकल के समय में जहां एक ओर जगह जगह पेड़ों को काट कर भवनों का निर्माण हो रहा है वहीं दूसरी ओर कुछ समाजसेवी संस्थाएं ऐसी भी जो पेड़ लगाकर पर्यावरण को बचाने का सन्देश दे रही है | हिमालयन ब्रदर्स ट्रस्ट नग्गर ने भी कुछ इसी तरह का काम किया है| उन्होने चचोगी नग्गर हिमाचल में 500 पेड़ लगाकर पर्यावरण के सरक्षण का सन्देश दिया है । इस मौके पर उन्होने एक बड़ा ही प्यारा नारा लिखा है की एक आदमी , एक पौधा, एक दिन ,हिमाचल को रखे बाढ़ से दूर। उन्होने सभी लोगों से अनुरोध किया है की अधिक से अधिक पेड़ लगाएं और अपने पर्यावरण को बचाएं और हिमाचल को बाढ़ से बचाएं| इस मौके पर आकांक्षा ठाकुर,अभिलाषा ठाकुर,देवयानी शर्मा ,रिया शर्मा, रूपसनी शर्मा ,उमेश शर्मा ,वर्षा ठाकुर ,रौनिक आचार्य ,भारत भूषण ,वृघु आचार्य ,विहान आचार्य ,आकाश जोगी तरूण शर्मा ,नवीन ठाकुर ,राकेश ठाकुर उपस्थित रहे |




