कुल्लू अपडेट आज राष्ट्रीय खेल दिवस पर महाविद्यालय कुल्लू में राष्ट्रीय सेवा योजना कुल्लू इकाई द्वारा महाविद्यालय परिसर में विभिन्न खेलों का जैसे वालीबाल , कबड्डी, बैडमिंटन और बास्केटबॉल का आयोजन किया गया। इस आयोजन में कुल्लू महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रोशन लाल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। जिसमें महाविद्यालय के लगभग 100-150विद्यार्थियों व स्वयं सेवियों ने हिस्सा लिया। वालीबाल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान एनसीसी आर्मी विंग ने व द्वितीय स्थान पर BRAMHA VELLY रही और लड़कियों की कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हिमालयन गर्ल व द्वितीय स्थान पर ब्लैक गर्ल रही।लड़कों कि कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुल्लू इकाई के स्वयं सेवियों ने प्राप्त किया व द्वितीय स्थान पर बॉयज हॉस्टल की टीम रही।इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के एनएसएस प्रोग्राम आफिसर Dr. शशी शर्मा और Dr. सुमित ठाकुर उपस्थित रहे l




