Search
Close this search box.

भारद्वाज आशीष शर्मा को भाजपा आईटी विभाग मंडी संसदीय क्षेत्र प्रभारी की कमान

कुल्लू अपडेट, आईटी एंव सोशल मीडिया मंडल सहसंयोजक, भाजयुमो सोशल मीडिया मंडल संयोजक, आईटी मंडल संयोजक , जिला कुल्लू आईटी विभाग संयोजक जैसे कई पदों पर कर चुके हैं काम आशीष शर्मा ने भाजपा पार्टी को आईटी के माध्यम से एक नई पहचान दिलाई है । कोरोनाकाल में दिन रात एक करके आईटी के माध्यम से पार्टी तथा समाज के कार्यों को अलग पहचान दिलाई । युवाओं को साथ लेकर अपने अनुभव से पार्टी के अंदर एक नई पहचान बनाने में कामयाब हुए । उनकी कार्यकुशल शैली को देखते हुए उन्हें अब पूरे मंडी संसदीय क्षेत्र का भार सौंपा गया है जिसके अंतर्गत पांच संगठनात्मक जिला, मंडी, सुंदरनगर, कुल्लू, किन्नौर, लाहौल स्पिति तथा सत्रह विधानसभा क्षेत्र आते हैं ।भाजपा पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आशीष शर्मा को मंडी संसदीय क्षेत्र का आईटी संयोजक बनने पर बधाई दी है ।वहीं, आशीष शर्मा ने कहा कि वह उन्हें दी गई ज़िम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करेंगे । उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीब विंदल , प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन , पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर , प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा , मंडी संसदीय क्षेत्र संगठन मंत्री सुरेश शर्मा , आईटी प्रदेश संयोजक अनील डडवाल , प्रदेश सह संयोजक कमल ठाकुर , प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद सिंह ठाकुर , पूर्व प्रदेश महामंत्री राकेश जम्बाल , विधायक आनी लोकेन्द्र कुमार , भाजपा आनी मंडलाध्यक्ष व पूर्व एपीएमसी चैयरमेन अमर ठाकुर , आनी मंडल अध्यक्ष योगेश भार्गव समेत सभी का आभार जताया है ।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज