Search
Close this search box.

कांग्रेस का विजय रथ जारी, जनता ने कांग्रेस की नीतियों पर लगाई मोहर-राजीव किमटा

कुल्लू अपडेट ,कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता राजीव किमटा ने नगर पालिका शिमला के चुनाव में हुई जीत को लेकर कहा है कि कांग्रेस का विजय रथ जारी है। उन्होंने कहा कि जनता ने कांग्रेस की नीतियों पर मोहर लगाई है। इससे स्पष्ट है कि जनता कांग्रेस के कार्य से खुश हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पांच माह के भीतर जनता से किए वायदे पूरे किए हैं। जिसमें ओल्ड पेंशन स्कीम,महिलाओं को 1500 रुपए देने का वायदा पूरा किया है।
उन्होंने कहा कि 10 साल से पार्टी चिन्ह पर चुनाव नहीं हो पा रहा था लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने  नीतिगत फैसला लेते हुए पार्टी चिन्ह पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया। जिसमें कांग्रेस को ऐतिहासिक जीत हासिल हुई है और भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को हराया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से जनता ने प्रचंड बहुमत दिया है उससे स्पष्ट हो रहा है कि जनता कांग्रेस के फैसलों से संतुष्ट है। उन्होंने कहा कि यह नगर निगम शिमला के इतिहास में आजतक की सबसे बड़ी जीत है जिसमें 34 में 24 सीटों पर जीत हासिल की है। उन्होंने सभी पार्षदों को जिम्मेदारी जीत की बधाई दी है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज