कुल्लू अपडेट,महान हॉकी प्लेयर मेजर ध्यानचंद की 117वी जयंती पर ग्राम पंचायत पलाच के युवक मंडल जगाला के द्वारा वॉलीबॉल खेलप्रतियोगिता का आयोजन राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला पलाच के खेल मैदान में आयोजित किया गया इस खेल प्रतियोगिता में पिकागो ट्रैकर ,शहीद भगत सिंह,जमद युवक मंडल ,राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पलाहच,आईटीआई सिंधवा,युवक मंडलजगाला,जगाला कुल 7 टीमों ने भाग लिया।जिसमे बतौर मुख्यतिथि पंचायत प्रधान कृष्ण देव शामिल हुए, पंचायत प्रधान श्रीकृष्ण देव ने युवाओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेलो से युवा मानसिक एवं शारीरिक तौर पर स्वस्थ रहते है। साथ ही ग्रामीण स्तरपर युवाओ के लिए आयोजित इस तरह के कार्यक्रमों से युवाओ को सामाजिक गतिविधिओ में शामिल होने की प्रेरणा मिलती है एवंउन्होंने युवा मंडल के प्रयासों की सरहाना की।फाइनल मैच युवक मंडल जगाला एवं पिकागो ट्रैकर के बीच हुआ जिसमे युवक मंडलजगाला विजयी रहा रेफरी की भूमिका अमर सिंह के द्वारा निभाई गयी।सभी विजेताओं को पंचायत प्रधान द्वारा पुरुस्कृत कियागया युवक मण्डल के प्रधान राजेंद्र कुमार द्वारा मुख्यतिथि और सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद किया गया।कार्यक्रम का आयोजन युवकमण्डल जगाला द्वारा किया गया।जिसमे युवक मंडल के प्रधान राजेंद्र कुमार ,उपप्रधान महेंद्र सिंह एवं अन्य सदस्य विशेष रूप से उपस्तिथ रहे।




