Search
Close this search box.

कार सेवा दल संस्था द्वारा रोजगार के लिए सैंज निवासी खेमा देवी को दी गई सिलाई मशीन

कुल्लू अपडेट ,खेमा देवी w/o गोपाल कृष्ण गांव सतेश (न्यूली सैंज) के रहने वाली है। खेमा देवी एक बुटीक चलती है और उनके पति एक टैक्सी ड्राइवर है। इन दिनों भारी बारिश के कारण बहुत लोग बेघर हो गए हैं। जिनमें से खेमा देवी भी एक है। खेमा देवी का बाढ़ के पानी में मकान और दुकान सब बह गया है। रोजगार का कोई भी साधन नहीं रहा। रास्ते अभी ढंग से नहीं बन पाए हैं, जिस कारण उनके पति टैक्सी भी नहीं चला सकते। खेमा देवी कुछ दिन अपने परिवार के साथ अपने मायके में रही।सोशल मीडिया के माध्यम से खेमा देवी को कार सेवा दल संस्था के बारे में पता चला। इसलिए वह संस्था के कार्यालय में आ पहुंची। उन्होंने संस्था के सेवादारों को बताया कि, वह रोजगार के लिए सिलाई मशीन चाहती है। जिससे उसे अपने परिवार का भरण पोषण करने में मदद मिल सके। संस्था द्वारा उनकी समस्या को कार्यवाही में डाला गया था और कुछ दिनों पश्चात खेमा देवी को रोजगार के लिए एक सिलाई मशीन दी गई।
इस नेक कार्य में कार सेवा दल के आजीवन सदस्य डॉक्टर कुलदीप सूद व महिला विंग के सदस्य मौजूद रहे

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज