Search
Close this search box.

रक्षाबंधन 2023 आइये जानें कब रहेगा राखी बांधना शुभ

आस्था अपडेट रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है. यह भाई बहन का सबसे खास त्योहार है, जिसे हर साल सावन महीने की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता हैं. रक्षाबंधन को राखी भी कहा जाता है. लेकिन इस साल रक्षाबंधन के दिन भद्राकाल रहने के कारण लोगों के मन में कंफ्यूजन है कि, आखिर राखी कब और किस समय में बांधना शुभ रहेगा. क्योंकि 30 अगस्त को सुबह से लेकर रात तक भद्रा का साया रहने वाला है 30 अगस्त 2023 – शास्त्रों के अनुसार रक्षाबंधन के दिन दोपहर में राखी बांधना सबसे शुभ माना जाता है लेकिन इस साल 30 अगस्त को सुबह से रात तक भद्रा रहेगा | ऐसे में जो लोग रात को राखी बांधना चाहते हैं वह इस दिन रात 09.02 मिनट के बाद रक्षाबंधन का पर्व मना सकते हैं| 31 अगस्त 2023 – वहीं जिन घरों में रात को राखी का त्योहार नहीं मनाया जाता है वह लोग 31 अगस्त को सुबह 07:05 से पहले राखी बांध सकते हैं, क्योंकि इसके बाद भाद्रपद की प्रतिपदा तिथि लग जाएगी. अमृत काल मुहूर्त सुबह 05:42 बजे से सुबह 07:23 तक है. इस दिन सुबह में सुकर्मा योग भी होगा, साथ ही भद्रा की बाधा भी नहीं रहेगी.
रक्षाबंधन पर राखी बांधने के नियम
राखी बांधने से पहले बहने भाई को माथे पर कुमकुम का तिलक और अक्षत जरुर लगाएं. भाईयों को इस दौरान सिर पर रुमाल रखना चाहिए.
भाई इस बात का ध्‍यान रखें कि राखी को कभी भी खाली और खुले हाथों में न बंधवाएं. हमेशा हाथ में कुछ पैसे और अक्षत रखें और अपनी मुट्ठी बंद रखें. ऐसा करने से घर में संपत्ति का वास बना रहता है राखी बांधने के बाद भाई अपनी क्षमता अनुसार बहन को कुछ न कुछ उपहार में जरुर दें.बहन को खाली हाथ न रहने दें. ऐसा करने से लक्ष्मी नाराज होती हैं | भद्राकाल में राखी न बांधे, इससे भाई के जीवन पर बुरा असर पड़ता है.

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज