कुल्लू अपडेट , कुल्लू-मण्डी वाया पडोंह सड़क झलोगी के पास टनल नम्बर 11 के पास land slide होने के कारण बंद हो गई है। लगातार पत्थर गिर रहे हैं जिस कारण सड़क बहाली का कार्य अभी शुरू नही हो पाया है। कुल्लू-मण्डी वाया कमांद सड़क छोटे वाहनों के लिए बहाल है । लेकिन सड़क की स्थिति बेहतर न होने के कारण इस मार्ग से केबल छोटे और खाली वाहनों को ही भेजा जा रहा है । कुल्लू से मंडी वाया चैलचौक भी हल्के वाहनों के लिए खुल चुका है | उपायुक्त कुल्लू और कुल्लू पुलिस के द्वारा लोगो से अपील कि गयी है की अभी भी बहुत से लोग दोनों ओर फंसे हुए है इसलिए केवल जरूरी होने पर ही यात्रा करें अन्यथा अपने अपने घरों में सुरक्षित रहें |


Author: Kullu Update
Post Views: 673



