Search
Close this search box.

जानें आखिर क्यों है कुल्लू मंडी वाया पंडोह नेशनल हाईवे बंद मंडी पुलिस दे रही जानकारी

कुल्लू अपडेट , कुल्लू से मंडी वाया पंडोह नेशनल हाईवे एक बार फिर से बंद हो चूका है मंडी पुलिस की और से जानकारी दी गयी है की कुल्लू मंडी नेशनल हाईवे पिछले कल दिनांक 29.8.2023 रात्रि 10:15 बजे से झलोगी स्थित सुरंग नंबर 11 के मुहाने पर पहाड़ का भारी मलबा गिरने से बंद हो गया है। यह स्थान औट से पंडोह की तरफ को करीब 4 किलोमीटर की दूरी पर है। सड़क बंद हो जाने के कारण तय समय सारणी के अनुसार रात्रि 12:00 बजे पंडोह से कुल्लू की तरफ ट्रैफिक नहीं छोड़ा जा सका व भारी संख्या में वाहन पंडोह से लेकर 9 मिल, 4 मिल, मंडी शहर होते हुए नागचला तक खड़े हैं। छोटे वाहनों को मंडी से कुल्लू बाया कमांद-कटौला भेजा जा रहा है ।झलोगी में उपरोक्त सड़क को बहाल होने में काफी वक्त लग सकता है। सड़क बहाली का काम शुरू है लेकिन बताया जा रहा है कि पहाड़ गिरने से सुरंग को भी नुकसान हुआ है, अतः दूसरी सुरंग का रास्ता जो की 8 जुलाई के भारी फ्लैश फ्लड्स के बाद बंद पड़ा है उसी से वैकल्पिक मार्ग बनाकर ट्रैफिक बहाल करने पर भी काम हो रहा है। सड़क बहाली का अभी कोई निश्चित समय नहीं दिया जा सकता लेकिन प्रति 2 घंटे बाद प्रगति रिपोर्ट का अपडेट मंडी पुलिस के फेसबुक पेज देखते रहें।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज