Search
Close this search box.

अखाड़ा क्षेत्र में आज शाम तक सुचारू रूप से पेयजल पूर्ति होगी बहाल-सुन्दर ठाकुर

कुल्लू अपडेट, जिला कुल्लू में लगातार बीते कई दिनों से लगातार बारिश हो रही थी। वँही बारिश से एक ओर जहाँ लहसुन, मटर की खेती वाले किसानो को नुकसान झेलना पड़ा है वही लैंडस्लाइड होने से भी कई जगह पर नुकसान हुआ है। फिलहाल यहाँ हम हम आपको जानकारी दे रहे है लगघाटी और महाराजा घाटी की, जहाँ खलाड़ा नाला के नज़दीक सड़क पर बीते बुधवार को चट्टान गिर गयी थी और अब सड़क धंस गयी थी और इस वजह से वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से ब्रेक लग चुकी थी। लोग पैदल जोखिम उठाकर सड़क क्रॉस करने को मजबूर थे। वँही लोगो ने जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से गुहार लगायी थी कि जल्द से जल्द सड़क को बहाल किया जाएँ। इस मामले पर मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि खलाड़ा नाला में भारी बारिश की वजह से भूस्खलन हुआ है और काफी समय पहले यहां पर कुछ हादसे भी हुए हैं। यहां पर बार-बार भूस्खलन हो रहा है और भूस्खलन की वजह से सड़क पर बड़ी-बड़ी चटाने आई हैं। यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए पिछली रात को ही रास्ता साफ कर दिया गया है। लेकिन अभी दिक्कत यह है कि कुल्लू के अखाड़ा बाजार का जो क्षेत्र है उसकी पाइपलाइन टूटी है। अन्य विकल्प के रूप में ढालपुर से अखाड़ा क्षेत्र को पानी सप्लाई किया जा रहा है। लेकिन फिर भी यह शहरी क्षेत्र है। आज शाम तक पानी की पूरी पूर्ति का सुचारू रूप से प्रबंध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खलाड़ा नाला एक रिस्की पॉइंट है इस पर ध्यान रखा जाएगा और बार-बार ऐसा नुकसान ना हो इसके लिए विभाग को कहा गया है। विभाग इस पर कार्यवाही करेगा। आज ही सड़क निर्माण के कार्य को और पीने के पानी को भी आज ही बहाल किया जाएगा। आगे के लिए भी इसकी रोकथाम की जाएगी और इसका पूरा प्रबंध किया जाएगा। 

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज