Search
Close this search box.

कुल्लू पुलिस द्वारा मंदिर से चोरीशुदा मूर्ति तथा दो शंख किये बरामद

कुल्लू अपडेट , 29 अगस्त को पुलिस थाना सदर कुल्लू की टीम ने रात्री गश्त के दौरान भूतनाथ पुल फोरलेन सड़क में दो नेपाली नागरिकों क्रमश: सीलीक तमंग पुत्र पेमा रिछेन तमंग निवासी गुंसा वार्ड न0 2 तह0 चौतारा जिला सिंधुपाल चौक आंचल बागमती नेपाल उम्र 42 वर्ष व विष्णु गोशाल पुत्र भारत गोशाल निवासी वीरगंज तह0 बाराहा जिला आंचल बागमती नेपाल उम्र 33 वर्ष के कब्जे से चोरीशुदा एक धातु की मूर्ति तथा दो शंख बरामद किया है। इस संदर्भ में एक अभियोग अंतर्गत धारा 380,34 भाo दo सo पुलिस थाना कुल्लू में पंजीकृत हुआ है। गहन पूछताछ में गिरफतार आरोपियों ने यह बतलाया कि बरामद किया गया समान (मूर्ति व शंख) इन्होंने जिला जिला लाहौल स्पीति से चोरी किया है। आगामी अन्वेषण जारी है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज