कुल्लू अपडेट,खराहल घाटी के आराध्य बिजली महादेव जी ने आज सुबह मणिकरण में शाही स्नान कियाऔर आपको बता दें कि खराहल और कशावरी फाटी के हारियान देवता के साथ शाही स्नान यात्रा में हुए है। बिजली महादेव जी 28 अगस्त की शाम जरी पहुंचे थे । जरी में रात्रि विश्राम के बाद 29 अगस्त को देवता मणिकर्ण पहुचें और 30 अगस्त को मणिकर्ण स्थित श्रीरामचंद्र मंदिर भी गए । यहां पर देव परंपरा का निर्वहन हुआ। कारदार विनेंद्र जंबाल ने कहा कि आज बिजलीमहादेव जी ने शाही स्नान कर लिया है और अब देवता अपने देवालय की ओर प्रस्थान करेंगें।

Author: Kullu Update
Post Views: 2,150



