Search
Close this search box.

जाने कुल्लू मंडी वाया कमांद सफर से पहले कुल्लू पुलिस द्वारा जारी वाहनों की टाइमिंग

कुल्लू अपडेट , कुल्लू-मण्डी वाया पडोंह झलोगी सड़क के पास टनल नम्बर 11 के पास भूस्खलन होने के कारण बंद हो गई थी । लगातार पत्थर गिरने के कारण सड़क बहाली का कार्य अभी तक शुरू नही हो पाया है। कुल्लू-मण्डी वाया कण्डी- कटौला मार्ग को बहाल कर दिया है परन्तु जाम लगने के कारण कुल्लू पुलिस द्वारा समय निर्धारित कर दिया है ताकि जाम की समस्या से रहत मिल सके अब एक समय पर एक ही तरफ से गाड़िया आ सकेंगी | सुबह 5:00 (AM) से सुबह 09:00 (AM) बजे तक मंडी से कुल्लू वाया कण्डी – कटौला – बजौरा मार्ग पर गाड़ियों को भेजा जाएगा। सांय 06:00 (PM) से रात्रि 11:00 (PM) बजे तक कुल्लू से मंडी वाया बजौरा – कण्डी- कटौला मार्ग पर गाडियों को भेजा जाएगा। दोपहर 02:00 (PM) से सांय के 06:00 (PM) बजे तक इस सड़क मार्ग को रख-रखाव के लिए बंद किया जायेगा तथा किसी भी गाड़ी को जाने कि अनुमति नहीं दी जाएगी। 10 टन से अधिक भार क्षमता वाले किसी भी प्रकार के मालवाहक वाहनों को इस मार्ग पर जाने की अनुमति नही दी जाऐगी। कुल्लू से मंडी वाया चैलचौक भी हल्के वाहनों के लिए खुल चुका है परन्तु पंडोह झलोगी के पास टनल नम्बर 11 के पास भूस्खलन होने के कारण ये मार्ग केवल पंडोह से सुंदरनगर तक यातायात के लिए बहाल है |

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज