Search
Close this search box.

खखनाल के जय कृष्ण शर्मा होंगे भारतीय मास्टर गेम्स के टीम मैनेजर

कुल्लू अपडेट, एशिया पैसिफिक मास्टर गेम्स 2023 जो कि जिओन बक साउथ कोरिया में दिनांक 12 से 20 मई 2023 को होनी सुनिश्चित हुई हैं के लिए मास्टर गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने जय कृष्ण शर्मा को एक बार पुनः भारतीय मास्टर गेम्स का टीम मैनेजर नियुक्त किया है I इससे पहले भी जय कृष्ण शर्मा को 2019 में टोरिनो इटली में यूरोपियन मास्टर्स गेम्स में टीम ऑफिशियल का कार्य सौंपा गया था और इसी बर्ष मार्च 2023 में बनारस में पांचवीं नेशनल मास्टर्स गेम्स में इनको हिमाचल की टीम का कार्य सौंपा गया था जो कि जय कृष्ण शर्मा ने पुरी निष्ठा और लगन से निभाया है I इसी को मद्देनजर रखते हुए जय कृष्ण शर्मा को इस बार मास्टर गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने टीम मैनेजर नियुक्त किया है I जय कृष्ण शर्मा हाल ही में अगस्त 2022 में शिक्षा विभाग से डी.पी.ई. के पद से राजकीय आदर्श बरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कटराईं से सेवानिवृत्त हुए हैं तथा मास्टर गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया से 20 वर्षों से जुड़े हैं I जय कृष्ण शर्मा ने इस नियुक्ति पर मास्टर गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के सेक्रेटरी जनरल  विनोद कुमार का धन्यवाद किया है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज