कुल्लू अपडेट,नगर निगम शिमला के चुनाव में भाजपा को भारी हार का सामना करना पड़ा और वंही कांग्रेस ने अपनी जीत दर्ज की है। इस मामले पर मुख्य संसदीय सचिव सुन्दर सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी की अगुवाई में जो पिछले 4 महीनों में काम हुआ है उस पर जनता ने मोहर लगाई है। शिमला को छोटा हिमाचल के रूप में मिनी हिमाचल के रूप में उसे देखा जाता है। वहां पर हमारी विक्ट्री हुई है। मुझे हैरानी है कि जिस प्रकार से प्रतिपक्ष के नेता ठाकुर जय राम जी इस बात को अभी तक पचा नहीं पाए हैं कि वह सत्ता से बाहर हो चुके हैं। वह तो यह कह रहे थे कि हम ऑपरेशन लोटस लाएंगे। सरकार तोड़कर बनाएंगे। वह पता नहीं क्या मंशा रख रहे हैं। उन्हें यह मान लेना चाहिए कि वह सत्ता से बाहर है और हिमाचल की जनता, हमारे मुख्यमंत्री जी के काम और उसके साथ जो हमारी सरकार की नीतियां है उनमें विश्वास रख रही है। अपनी नीतियों को हमने लागू कर दिया है। महिलाओं को 1500 रूपए हमने शुरू कर दिया है। उन्होने कहा कि स्पीति में पूरे के पूरे इलाके की महिलाओं को 1500-1500 रूपए हमारी सरकार के द्वारा दिया जा रहा है। इस प्रकार से हर क्षेत्र में हम अपनी हर एक गारंटी पर काम कर रहे हैं। और आप देखते जाइए बहुत बड़े-बड़े काम होंगे। जो हमने कहा भी नहीं था वह भी काम होने जा रहे हैं। ऐसे में जो प्रतिपक्ष के लोग हैं वह क्या कहते हैं इससे हमें कोई मतलब नहीं है लेकिन जनता ने हमारी सरकार के कामों पर मुहर लगाई है जो हमारे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।
Author: Kullu Update
Post Views: 80



