कुल्लू अपडेट,मुख्य संसदीय सचिव वन, ऊर्जा,परिवहन व पर्यटन सुंदर सिंह ठाकुर ने आज शोभला साथी ट्रस्ट के माध्यम से 200 गरीब लोगों को किट प्रदान किया Iइस अवसर पर उन्होंने कहा कि जो आपदा से अति प्रभावित हुए हैं उन 200 लोगों को किट प्रदान की गई है Iउन्होंने कहा कि इस आपदा में जिन लोगों का सब कुछ नष्ट हो गया है उन्हें इस किट के माध्यम से राहत देने का कार्य किया गया है, सीपीएस ने कहा कि 200 परिवारों को किट प्रदान की गई है जिसमें एक तिरपाल दो कंबल, पतिला, राशन सामग्री तथा ट्रंक इत्यादि प्रदान किया गया है ताकि वह अपने जरूरी आवश्यकताओं को पूरा कर सकें I

Author: Kullu Update
Post Views: 757



