कुल्लू अपडेट,जिला कुल्लू पुलिस के पलिस थाना पतलीकूहल की पनंगा सड़क केे पास एक युवक का शव मिला। राहगीरों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।युवक की पहचान तेंजिन निवासी नेपाल के रूप में हुई है। तेंजिन पतलीकूहल में रहता था। वीरवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया और परिजनों को सौंप दिया। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने कहा कि युवक की मौत कैसे हुई, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही खुलासा होगा। मामले की जांच की जा रही है।

Author: Kullu Update
Post Views: 1,609



