कुल्लू अपडेट,ग्राम पंचायत सोयल 2 के उपप्रधान गंगा सिंह ठाकुर ने गांव सौर में वर्षा शालिका के निर्माण के लिए धनराशि मंजूर करने के लिए उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने आभार जताया है.गंगा ठाकुर ने बताया कि ग्रामवासियों की काफी लंबे समय से मांग थी कि सौर कैंची के पास वर्षा शालिका होना चाहिए ताकि खराब मौसम के पश्चात लोगो को सुविधा प्रदान हो सके. ग्राम वासियों की मांग को ध्यान में रखते हुए पंचायत की ओऱ से ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित करके तथा लोकनिर्माण विभाग के सहयोग से एसिटिमेट लगाकर उपायुक्त को सौंप दिया था और उपायुक्त ने हमारी मांग को तुरंत ध्यान में रखते हुए दो लाख पचास हजार रूपए की राशि स्वीकृत की.

Author: Kullu Update
Post Views: 989



