Search
Close this search box.

बुद्ध जयंती पर बदाह गोम्पा में समारोह,सुंदर ठाकुर बोले,देंगें फर्श की फ्लोरिंग का पैसा

 
कुल्लू अपडेट, बौद्ध धर्म को मानने वाले लोगों के लिए बुद्धपूर्णिमा एक प्रमुख त्योहार है। यह वैशाख माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस दिन गौतम बुध का जन्म हुआ था इसी दिन उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई और इसी दिन उनका महापरीनिर्वाण भी हुआ था। महात्मा बुध का जन्म शाक्य राज्य के लुंबिनी में जो आजकल नेपाल में है हुआ था। बुध का जन्म ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण तीनो वैशाख पूर्णिमा के दिन ही हुए थे। देशभर में बुद्ध जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई जा रही  है। कुल्लू के बदाह स्थित गोम्पा में भी बुद्ध जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गयी। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर भी वहां महात्मा बुद्ध का आशीर्वाद लेने पहुंचे। उन्होंने बौद्ध धर्म के अनुयायियों को बुद्ध जयंती की बधाई देते हुए कहा कि चाहे गुरुद्वारा हो चाहे गोम्पा हो आज मुझे खुशी है कि भुंतर में गोम्पा है, गदौरी में गोम्पा है, बदाह में गोम्पा है। आज मैं अपने साथ पंचायत के प्रधान को विशेष तौर पर अपने साथ लेकर आया हूँ। क्यूंकि पैसा पंचायत की ओर से आएगा। पहले डाक्यूमेंट्स पुरे न होने की वजह से काम नहीं हो पाया था। लेकिन अब रास्ता निकल गया है। बुद्ध पूर्णिमा का शुभ अवसर है उन्होंने कहा कि   गोम्पा में फर्श की फ्लोरिंग के लिए पंचायत के माध्यम से पैसा दिया जायेगा।  
 

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज