Search
Close this search box.

डोभी नेरी सड़क में 3किलो 580 ग्राम चरस,लोअर बदाह ,मनाली मे 282 ग्राम चिट्टा बरामद

कुल्लू अपडेट ,कुल्लू पुलिस को मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।जिला में मादक पदार्थ के अंतर्गत पुलिस थाना मनाली, पतलीकुहल तथा कुल्लू में चरस तथा हैरोइन की बड़ी खेप बरामद हुई है जिसमे थाना मनाली की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर होटल हिलांस के नजदीक प्रेम सिंह के रिहायशी मकान की धरातल मंजिल में किरायेदार विश्वदीप उर्फ आला (21 व र्ष) पुत्र  रजन बावू निवासी धनीरामपुर रुरा तहसील अकबरपुर जिला कानपूर, उतर प्रदेश के कमरे में दबिश दी तथा कमरे की तलाशी के दौरान विश्वदीप के कब्जा से 266 ग्राम हैरोइन/चिट्टा बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा हीरोइन की बरामद की गई उपरोक्त मात्रा विगत कुछ वर्षों में सबसे बड़ी बरामदगियो में से एक है। आरोपी  विश्वदीप अल्प मात्रा में स्कूली बच्चों को 5,000/- रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से हैरोइन/चिट्टा बेचने का अवैध धन्धा करता था। इस प्रकार बरामद की गई हैरोइन की कीमत लगभग 13,30,000/- रुपये आंकी गई है। आरोपी ने इतनी बड़ी मात्रा में हीरोइन/चिटृटा‌ कहां से लाया था और किसे देना था इस बारे गहन पूछताछ की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।वही थाना पतलीकुहल की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान सड़क डोभी-नेरी में रहासनी नामक स्थान पर हरीश कुमार उर्फ हंसू (27 बर्ष) पुत्र श्री तारा चन्द निवासी गांव अप्पर पण्डोह डा0 पण्डोह जिला मण्डी के कब्जा से 3.580 किलो ग्राम चरस बरामद किया है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।वही सदर थाना कुल्लू की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर लोअर बदाह मे ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के नजदीक रिहायशी मकान में तलाशी के दौरान गगनदीप सिंह (37 बर्ष) पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी H.NO.-7200 गली न0-16 ढाबा रोड़ न्यू जनता नगर लुधियाना, पंजाव व हरविन्द्र सिंह (36 बर्ष) पुत्र चरण सिंह निवासी H.No.-2696 न्यू जनता नगर गली न0-2, बार्ड न0 66 लुधियाना, पंजाब के कब्जा से 16 ग्राम हैरोइन/चिट्टा बरामद किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार  किया गया है।एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने बताया कि उपरोक्त मामलों में गिरफतार सब्जी आरोपियों को आज अदालत में पेश करके पुलिस हिरासत रिमान्ड हासिल किया जाएगा। सभी अभियोगों में अन्वेषण जारी है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज