Search
Close this search box.

स्कूली बच्चों को बेचता था चिट्टा,अब कुल्लू पुलिस ने किया युवक को गिरफ्तार 

कुल्लू अपडेट, कुल्लू पुलिस को मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जिला में मादक पदार्थ के अंतर्गत पुलिस थाना मनाली, पतलीकुहल तथा कुल्लू में चरस तथा हैरोइन की बड़ी खेप बरामद हुई है। पुलिस थाना मनाली की टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर होटल हिलांस के नजदीक प्रेम सिंह के रिहायशी मकान में किराएदार रह रहे 21 वर्षीय विश्वदीप उर्फ आला पुत्र राजन बाबू निवासी धनीरामपुर उत्तर प्रदेश के कमरे में जब तलाशी ली गयी तो तलाशी के दौरान विश्वदीप से 266 ग्राम हीरोइन बरामद की गई। आरोपी विश्वदीप अल्प मात्रा में स्कूली बच्चों को ₹5000 प्रति ग्राम के हिसाब से हीरोइन /चिट्टा बेचने का अवैध धंधा करता था। उससे बरामद की गई हीरोइन की कीमत लगभग 13लाख 30हज़ार तक की आंकी गई है। वंही कुल्लू पुलिस के इस एक्शन से यह बात सामने आई है कि जिला में ही नहीं प्रदेश भर में बहुत सी जगह पर ऐसे मामले देखे जाते हैं लेकिन पुलिस तक इन मामलों की सूचना नहीं पहुंचती। ऐसे में आम जनता का भी यह फर्ज है कि यदि वह अपने आसपास ऐसा कुछ देखते हैं तो वह पुलिस को जरूर सूचना करें क्योंकि ऐसे मामले में देश का भविष्य युवाओं एवं बच्चों के साथ खिलवाड़ हो रहा है। v

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज